आरटीओ का फर्जी चालान आने से प्रकाश में आया मामला
रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली में बलराम चौहान नाम के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके नाम के फर्जी कागजात तैयार कराकर एक वॉल्वो गाड़ी खरीदी गई है जिसका उनसे कोई सम्बन्ध नही है। बलराम चौहान का कहना है कि ना तो उनके पास ऐसी कोई गाड़ी है और नाही वो कभी दिल्ली गए है पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बहादराबाद रोहलकी निवासी बलराम चौहान ने रुड़की कोतवाली में पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि कुछ महीने पहले उन्हें दिल्ली पुलिस का एक चालान मिला था जो वॉल्वो गाड़ी का था, बलराम चौहान ने रुड़की ARTO विभाग से सूचना मांगी तो पता चला कि दिल्ली की एक कंपनी द्वारा बलराम चौहान के नाम से फर्जी कागजात तैयार करके गाड़ी का रजिस्ट्रेशन इनके नाम से कराया गया है, अब दिल्ली की कंपनी से संपर्क किया जा रहा है उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस सम्बंधन मे रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी राजेश शाह ने बताया बलराम चौहान ने कोतवाली में तहरीर दी है कि उनके नाम से एक वॉल्वो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराया गया है, जबकि उन्होंने कभी भी ऐसी कोई गाड़ी नही खरीदी, खुलासा रुड़की एआरटीओ से मांगी गई सूचना से हुआ है। फिलहाल तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण