कांग्रेसी नेता की पत्नी कांटा जमकर हंगामा, पति पर लगाया संगीन आरोप
हरिद्वार– कांग्रेसी नेता के फ्लैट पर उनकी पत्नी ने जमकर हंगामा किया। पत्नी ने अपने पति कांग्रेस नेता पर नाबालिग लड़की को फ्लैट पर रखने का आरोप लगाया है। इसे लेकर पति और पत्नी में जमकर नोकझोंक हुई। महिला ने पति और दोनों बेटों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने बताया कि कांग्रेस नेता की पहली पत्नी का साल 2013 में देहांत हो गया था। उन्होंने वर्ष 2014 में उनसे कोर्ट में प्रेम-विवाह किया था। वर्ष 2015 में उन्होंने शादी सार्वजनिक की और एक बड़ी पार्टी भी दी थी। मगर साल 2017 में पति-पत्नी के बीच मतभेद हो गए और दोनों अलग रहने लगे। महिला अचानक कनखल स्थित फ्लैट पर पहुंची और एक नाबालिग लड़की के साथ रंगरलियां मनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। महिला का आरोप है कि रंगेहाथ पकड़े जाने पर कांग्रेस नेता और उनकी पहली पत्नी के दोनों बेटों ने मारपीट करते हुए बंधक बनाया। इसके बाद लड़की को फ्लैट से भगा दिया। वहीं कांग्रेस नेता का कहना है कि लड़की उनकी बेटी की तरह है। नौकरानी के छुट्टी जाने के कारण वह खाना बनाने आई है। दोनों के बीच नोकझोंक होने पर आस पास के लोग जमा हो गए।

आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप हो रहा है राज्य में सड़कों का विस्तार
‘कृषक सम्मेलन’ में कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों वा लखपति दीदीयों को किया सम्मानित
राजमिस्त्री हत्याकांड प्रकरण से हरिद्वार पुलिस ने किया खुलाशा
थाना धुमाकोट पुलिस टीम द्वारा आबकारी अधिनियम से सम्बन्धित 01वारण्टी को किया गिरफ्तार
गुजरात में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में किया प्रदेश का प्रतिनिधित्व