नशा मुक्ति केंद्र में युवक की हत्या मामले में पुलिस ने किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी: कमालुआगंजा स्थित आदर्श जीवन नशा मुक्ति केंद्र में पिथौरागढ़ के युवक की हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्या के सबंध में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम पीयूष कौशिक, अभिषेक चंद्रा, अभय उर्फ बिट्टू, अर्जुन रावत, बॉबी अंसारी है। जबकि एक किशोर है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने खुलासा किया कि पिथौरागढ़ के आगर गांव निवासी प्रवीण टम्टा की हत्या नशा मुक्ति केंद्र में सफाई व्यवस्था को लेकर केंद्र में काम करने वाले कर्मचारी और इलाज कराने वाले युवकों ने की है। उन्होंने बताया कि रविवार को सफाई अभियान का दिन था लेकिन प्रवीण ने सफाई करने से मना कर दिया। जिसके बाद युवकों ने प्रवीण के साथ जमकर मारपीट की जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण