सभासद ने की आत्मदाह की कोशिश, प्रशासन की फूले हाथ-पांव
खटीमाः नगर पालिका के वार्ड नंबर-15 के सभासद असलम अंसारी ने आत्मदाह की कोशिश की। जिसे देख प्रशासन के हाथ-पैर फूल गए। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सभासद को बमुश्किल आत्मदाह करने से रोका। सभासभद बीते दो माह से वार्ड में सफाई व्यवस्था सही ढंग से न होने से खफा हैं। खटीमा नगर पालिका में आज वार्ड नंबर-15 से सभासद असलम अंसारी ने अपने वार्ड में लंबे समय से सफाई व्यवस्था न होने से आहत होकर नगर पालिका गेट पर आत्मदाह का प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस एलआईयू और अन्य लोगों ने तत्परता के साथ सभासद के आत्मदाह के प्रयास को विफल कर दिया। नगर पालिका गेट पर इस मामले को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सभासद असलम अंसारी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठे रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण