गंगा को स्वच्छ रखने को लेकर निकाली गई जागरूकता रैली
उत्तरकाशी: गंगा को स्वच्छ रखने को लेकर जिला प्रशासन सहित नमामि गंगे और नेहरू युवा केंद्र की और से गंगा महोत्सव के अवसर पर विभिन्न माध्यमों से स्थानीय लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान के साथ रैली के माध्यम से गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया जा रहा है। जिससे गंगा का धार्मिक और पर्यावरण का महत्व बना रहे। मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल ने छात्र-छात्राओं सहित नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवियों की रैली को राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उसके बाद रैली ने जनपद मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बैनर पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से गंगा स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही गंगा के महत्व को स्थानीय लोगों को समझाया कि किस प्रकार जीवनदायनी को हम सरंक्षित कर सकते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण