घोड़ा-खच्चर संचालकों के खिलाफ उड़नदस्ता टीम ने चलाया अभियान
रुद्रप्रयाग: जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक पैदल यात्रा मार्ग पर संचालित घोड़ा-खच्चर संचालकों के खिलाफ उड़नदस्ता टीम ने अभियान के दौरान 84 चालान किए। जिला आपदा प्रबंधन टीम एवं यात्रा मैनेजमेंट फोर्स के नेतृत्व वाली टीम ने दो दिनों तक इन चालानों के संयोजन से 42 हजार रुपये अर्थदंड के रूप में प्राप्त किए.स्पेशल उड़नदस्ता टीम के प्रभारी भगवान सिंह रौथाण ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार डीडीआरएफ एवं वाईएमएफ के सहयोग से गौरीकुंड से केदारनाथ तक टीम ने विशेष रूप से अभियान चलाया. इस दौरान कई बार ऐसा देखा गया कि एक ही व्यक्ति द्वारा दो-दो घोड़ा-खच्चर का संचालन किया जा रहा है और रात को भी घोड़ा-खच्चर संचालन किया जा रहा था. पहले दिन 55 चालान और दूसरे दिन 29 चालान किए गए, जिनसे कुल मिलाकर 42 हजार रुपये अर्थदंड के रूप में प्राप्त हुए हैं.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण