अनियंत्रित होकर मैक्स गिरी गहरी खाई में
नैनीताल :आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से सुबह SDRF को सूचना मिली कि हेड़ाखाल रोड पर, खनसू नैनीताल में एक महिंद्रा पिकअप (UK03CA1421) वाहन गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमे 2 लोग सवार थे। उक्त घटना में एक व्यक्ति को घायल अवस्था मे स्थानीय लोगों द्वारा पूर्व में ही निकाल कर अस्पताल पहुँचा दिया गया था जबकि दूसरा व्यक्ति वाहन के साथ ही लगभग 1 किमी नीचे खाई में गिरा था। SDRF की रेस्क्यू टीम द्वारा अत्यधिक विषम परिस्थितियों में वाहन तक पहुँचने के पश्चात सर्चिंग की गई तो पास ही दूसरे व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया। SDRF टीम द्वारा मृतक विक्रम कोहली उम्र 30 वर्ष निवासी परेवा, चंपावत के शव को बरामद करने के पश्चात कड़ी मशक्कत के बाद मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण