तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए हुए बंद
रुद्रप्रयाग– पंच केदारों में से एक तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ के कपाट विधि-विधान, वैदिक मंत्रोचार और परंपराओं के अनुसार शीतकाल के 6 माह के लिए आज बंद हो गए हैं। भगवान तुंगनाथ की डोली मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकली जिसके पश्चात मंदिर की परिक्रमा कर सैकडों भक्तों की मौजूदगी में डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ के लिए रवाना हो गई है।

भगवान तुंगनाथ भगवान की चल विग्रह उत्सव डोली अपने पहले पड़ाव चोपता में विश्राम करेगी, जबकि कल द्वितीय पड़ाव भनकुंड व 6 नवम्बर को अपने शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ पहुंचेगी जहां बाबा तुंगनाथ की अगले 6 माह तक पूजा अर्चना की जाएगी। इसी दिन यहां भव्य मेले का आयोजन भी हर साल की तरह होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण