युवती से दुष्कर्म करने वाले फरार 02 अभियुक्तों को पौड़ी पुलिस ने 48 घण्टे में किया गिरफ्तार
कोटद्वार:विगत 04 नवम्बर को ग्रास्टनगंज थाना कोटद्वार जनपद पौडी गढवाल की युवती द्वारा थाना एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की वह ईदगाह ग्रास्टनगंज कोटद्वार स्थित मदरसे में करीब 05 वर्ष पूर्व कुरान शरीफ अभ्यास करने गई थी तो तब से ही इसी मदरसे के कारी (शिक्षक) तसब्बुर व उसके साथी यूनुस द्वारा उसे डरा धमकाकर मदरसे में ही लगातार उससे बलात्कार किया जाता रहा तथा युवती की अपने मोबाईल में अश्लील फोटो खींचकर उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर लगातर उसका शारीरिक शोषण करता रहे है । जिस आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर 376(ढ)/354(घ)/506 भादवि बनाम -अभि0 तसब्बुर आदि पंजीकृत किया गया। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 06 नवम्बर को मुख्य अभियुक्त तसब्बुर पुत्र हारूण को जनपद हरिद्वार से और अभि0 यूनुस पुत्र हबीबुर रहमान को कुण्डाखुर्द जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा पुलिस टीम को उत्साहवर्दन हेतु 1500/- रूपये का नगद पारितोषिक दिया गया।
नाम पता अभियुक्तगण :-
1. अभि0 तसब्बुर पुत्र हारूण निवासी ग्राम ननहेड़ा थाना भगवानपुर तहसील रूड़की जनपद हरिद्वार उम्र 40 वर्ष*
2. अभि0 यूनुस पुत्र हबीबुर रहमान निवासी मोमिननगर लकड़ीपड़ाव नियर मदीना मस्जिद थाना कोटद्वार जनपद पौड़ी गढवाल उम्र 24 वर्ष

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण