तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का एक बार फिर से हल्ला बोल
देहरादून–केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस एकबार फिर से हल्ला बोलने जा रही है। आगामी दस नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला में ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन किसान कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी रहेगा। पार्टी की मांग है कि केंद्र इन किसान विरोधी कानूनों को वापस लें। इस दौरान धस्माना ने आरोप लगाए कि मोदी और त्रिवेंद्र सरकार ने किसानों को धोखा देने का का किया है। 2017 के विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के किसानों को आश्वस्त किया था कि अगर राज्य में डबल इंजन की सरकार बनेगी, तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। पर आज पौने चार साल से उत्तराखंड के किसान पीएम के उस वादे के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं और कर्ज से परेशान किसान 72 वर्षों में पहली बार आत्महत्या के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने ये भी कहा कि त्रिवेंद्र सरकार के पौने चार साल के कार्यकाल में दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। धस्माना ने सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि किसानों की दुर्दशा और गन्ना किसानों के भुगतान की लड़ाई कांग्रेस ने मजबूती से लड़ी है और अब पार्टी मोदी सरकार के द्वारा बनाए गए काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज