आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सतपुली:
छात्रा से मारपीट व दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
चौबट्टाखाल क्षेत्र में बीते 21 अक्टूबर को नौगांवखाल -लटीबौ बैंड के समीप कॉलेज से घर लौट रही छात्रा से अज्ञात ब्यक्ति ने मारपीट कर दुष्कर्म की कोशिश की थी।
पुलिस ने आरोपी मंगल सिंह रमोला उम्र 42 वर्ष पुत्र स्व0 राम सिंह ग्राम- बुरसोली (धरासू) तहसील चौबट्टाखाल को उसके घर से किया गिरफ्तार।
आरोपी की निशानदेही पर खून से सने कपड़े गाँव के नजदीक से किए बरामद।
पूछ्ताछ में आरोपी ने घटना के वक्त नशे में होने की बात कबूली।
राजस्व क्षेत्र होने के कारण मामला रेगुलर पुलिस को किया गया था हस्तांतरित।
थाना सतपुली के प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला के नेतृत्व में पुलिस टीम कर रही थी मामले की जांच।
थाना सतपुली में आरोपी के खिलाफ धारा 376/ 325/ 506 व 511 के तहत किया गया मामला दर्ज।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण