शादी का झांसा देकर नाबालिका से रेप का मामला आया सामने
हल्द्वानी– रामनगर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर भाभी की नाबालिग बहन से रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने शादी के बहाने पीड़िता के साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़िता के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार ने महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से भी मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक, मोहल्ला ऊंटपड़ाव निवासी एक महिला अपनी बेटी को लेकर महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के घर पहुंची थी। महिला ने लोहनी को बताया कि उसकी 15 साल की भतीजी बिहार के कटियार की रहने वाली है। जो उनके पास ही रहकर पढ़ाई कर रही थी। इसी बीच वो अपनी शादीशुदा बहन के घर चली गई। तभी बहन के जेठ ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता से निकाह करने का वादा भी किया था। आरोपी ने इसी तरह उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस पूरे मामले में रामनगर कोतवाली के एसएसआई जयपाल चौहान ने कहा कि आरोपी के खिलाफ जो तहरीर मिली है। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण