किसान यूनियन के कार्यकरताओं को पुलिस ने रोका नारसन बॉर्डर में
मंगलौर- भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी चंद्रवीर सिंह के नेतृत्व अपनी मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश से देहरादून मुख्यमंत्री के आवास पर घेराबंदी करने जा रहे सैकड़ों किसानों के जत्थे को उत्तराखंड पुलिस ने नारसन बॉर्डर पर ही रोक लिया। पुलिस द्वारा रोकने के बाद भाकियू के कार्यकर्ता की गाड़ियों में लाठी डंडे भी मिले जिसे जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है भकियू यूनियन के द्वारा देहरादून में जाकर किस तरह का प्रदर्शन करने की कोशिश कर रही थी नारसन पुलिस के द्वारा कार्यकर्ताओं को रोकने पर सभी कार्यकर्ता हाइवे पर ही बैठ गए । वहीं भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष विकेश चौधरी ने कहा कि किसान का हर जगह उत्पीड़न किया जा रहा है किसान को पिछले सत्र का संपूर्ण भुगतान अभी तक नहीं हो पाया है जिससे किसान की आर्थिक स्थिति बहुत ही नाजुक बनी हुई है इसी के साथ साथ गन्ने का मूल्य भी बहुत कम है जो कम से कम ₹500 कुंतल की दर से किसान को दिया जाए। एक और सरकार किसानों का बकाया भुगतान कराने में नाकाम हो रही है वहीं दूसरी ओर बिजली विभाग द्वारा किसानों पर विजिलेंस की छापेमारी कॉल के द्वारा किया जा रहा है। जिससे किसान को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाकियू तोमर के कार्यकर्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देने के बाद ही नेशनल हाइवे से उठे ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण