कोरोना को लेकर सख्त हुआ प्रशासन, कोविड-19 के नियमों के पालन के लिए दिए ये निर्देश
देहरादून– जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों में अवस्थित बाजारों, सब्जी मण्डीं, भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना हनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों, व्यवसायियों, दुकानदारों को भी स्वयं के साथ प्रतिष्ठान में कार्यरत कार्मिकों एवं दुकान, प्रष्ठिान में आने वाले उपभोक्ताओं को भी मास्क का उपयोग तथा समाजिक दूरी का पालन करवाने की व्यवस्था बनाए।
जिलाधिकारी ने जनमानस से अनुरोध करते हुए कहा कि कोविड-19 संक्रमण की जब तक कोई दवा नही आ जाती तब-तक संक्रमण से सावधान रहते शासन-प्रशासन एवं चिकित्सकों द्वारा बताए जा रहे उपायों का पालन करते हुए स्वयं के साथ ही अपने परिवारजनों को संक्रमण से सुरक्षित रखें। जिलाधिकारी डाॅं0 आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 137 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 19506 हो गयी है, जिनमें कुल 17610 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1061 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 2594 सैम्पल भेजे गये। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 172 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 109 व्यक्तियों के चालान किये गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण