उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की बधाई दी
देहरादून—उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने छठ पूजा की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छठ पूजा सूर्य और छठी मइया की उपासना का पर्व है। छठ पर्व के दौरान कठिन व्रत का अनुष्ठान करते हुए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अध्र्य देकर परिवार के कल्याण और स्वास्थ्य की मंगल कामना की जाती है।श्री अग्रवाल ने कहा कि सूर्य जीवन ऊर्जा का स्रोत और आधार है। छठ पूजा सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है।विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए मंगल कामना की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण