आपदा प्रभावित इलाकों में राहत कार्य शुरू करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन
पिथौरागढ़— बांसबगड़ इलाके के आपदा प्रभावितों ने राहत कार्य शुरू किए जाने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ डीएम ऑफिस में प्रदर्शन किया। आपदा प्रभावितों का कहना है कि 4 महीने गुजर जाने के बाद भी उनके गांवों को सुरक्षित करने के लिए कोई काम नहीं किया गया है। जिस कारण बारिश होने पर आपदा का मलवा घरों में घुस रहा है। जिससे ग्रामीण खासे दहशत में हैं। मुनस्यारी के बांसबगड और खेतभराड़ के आपदा प्रभावितों ने दैवीय आपदा का मुआवजा और बरागाड़ नदी में सुरक्षा कार्य करवाने की मांग को लेकर पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि तल्ला जोहार क्षेत्र में 26 और 28 जुलाई को आपदा ने जमकर कहर बरपाया। जिसमें कृषि भूमि के साथ ही कई मकानों को भी नुकसान पहुंचाया है। ग्रामीणों ने जल्द मांग पूरी नहीं होने पर 28 नवंबर को थल-मुनस्यारी मार्ग पर नाचनी में चक्काजाम करने की चेतावनी दी है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज