भालू ने महिला पर जानलेवा हमला कर उतारा मौत के घाट
चमोली– विकासखंड घाट स्थित वादुक गांव के पास मवेशियों के लिए घास लेने जंगल जा रही महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में महिला की मौत हो गई। महिला के साथ जंगल जा रही अन्य दो महिलाओं ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दी है। जानकारी के अनुसार वादुक गांव की महेशी देवी (45) गांव की ही अन्य दो महिलाओं के साथ घास के लिए जंगल जा रही थीं। तभी रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे भालू ने महेशी देवी पर हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि महेशी देवी की मौके पर ही मौत हो गई. महिला के साथ जंगल गई अन्य दो महिलाएं जान बचाकर गांव की तरफ भागीं और ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। वादुक गांव के वन पंचायत सरपंच बलवंत सिंह ने बताया कि घटना सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। घटना की सूचना वन विभाग के अधिकारियों और तहसील के कर्मचारियों को दी दी गई है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के दो अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज