एडवेंचर फेस्टिवल में पैराग्लाइडिंग और माउंटेन बाइकिंग में प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी ले रहे बढ़-चढ़कर भाग
पौड़ी– बिलखेत में चल रहे एडवेंचर फेस्टिवल में पैराग्लाइडिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। इस फेस्टिवल में माउंटेन बाइकिंग के लिए दो नेपाल मूल की लड़कियों ने भी प्रतिभाग किया। ये दोनों लड़कियां देश के विभिन्न राज्यों में माउंटेन बाइकिंग कर चुकी हैं। उनका कहना है कि नयार वैली में आयोजित एडवेंचर फेस्टिवल के चलते उन्हें यहां आने का मौका मिला है। उन्होंने आगे कहा कि वे लैंसडाउन से पौड़ी होते हुए बिलखेत पहुंचे तो उन्हें यहां का प्राकृतिक नजारा काफी अच्छा लगा। प्रदेश में होने वाली सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन पौड़ी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत कर उन्हें काफी अच्छा महसूस हुआ। नेपाल मूल की रहने वाली अनिशा ग्रूम ने बताया की वह देश के विभिन्न राज्यों में माउंटेन बाइकिंग कर चुकी हैं और पौड़ी के नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल होने के चलते उन्हें पहली बार पौड़ी आने का मौका मिला। उन्होंने पौड़ी के सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रमों की सराहना कर बताया कि यहां की संस्कृति से भी वह काफी प्रेरित हुई हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण