ट्रक हादसे के मृतक बागड़ी परिवारों को महापौर ने वितरित किए सहायता राशि के चेक
*मानवता धर्म निभाने के लिए मुख्यमंत्री का मेयर ने जताया आभार*
ऋषिकेश- सड़क हादसे में मृतक आश्रितों को महापौर अनिता ममगाई ने आज चेक बांटे। इस दौरान महापौर ने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। नगर निगम महापौर ने मुख्यमंत्री राहत कोष के जरिए बागड़ी परिवारों को मिली साढे तीन लाख रुपये की धनराशि के चेक पीड़ित परिवारों में वितरित किए। गौरतलब है कि पिछले माह मध्य रात्रि को एक अनियंत्रित ट्रक देहरादून रोड स्थित बालाजी बगीचे के समीप सड़क किनारे रह रहे।
बागड़ियो के टेंटों में जा घुसा था जिसमें 3 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद दिलाई जाने के लिए महापौर द्वारा मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन सौंपा गया था। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए मृतक आश्रितों के लिए एक -एक लाख व घायल के लिए 50 हजार रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की थी। आज दोपहर महापौर द्वारा उक्त धनराशि के चेक पीड़ित परिवारों को सौंप दिए गए। इस दौरान पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण