नगर निगम ने बेसहारा लोगों को आसरा देने के लिए खोला रैन बसेरों को
देहरादून में ठंड बढ़ने के साथ ही नगर निगम की ओर से बेसहारा लोगों को आसरा देने के लिए रैन बसेरों को खोल दिया है। कोरोना काल में मेयर ने विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये है। नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने बताया कि रैन बसेरों में बिस्तरों का इंतजाम कर दिया गया है। कोरोना के मद्देनजर यहां आसरा लेने वालों की सबसे पहले थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। फिर छह-छह फुट की दूरी पर उनके बिस्तर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा। बता दें कि हर साल रैन बसेरे दिसंबर में खोले जाते हैं, लेकिन इस मर्तबा मौसम ने नवंबर में ही कड़ाके की ठंड का अहसास करा दिया है। ऐसे में नगर निगम द्वारा सड़कों पर बेसहारा सोने वालों की सुध लेते हुए अभी से अपने रैन बसेरों को खोल दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण