एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा मंत्री के आवास का किया घेराव
देहरादून– एनएसयूआई ने उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को आवास से पहले ही रोक दिया जिससे नाराज होकर एनएसयूआई कार्यकर्ता मंत्री से मिलने की मांग को लेकर सड़क पर ही धरने पर बैठ गये और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने बताया कि सरकार की ओर से महाविद्यालयों से छात्र निधि का 50 प्रतिशत पैसा उच्च शिक्षा निदेशालय को स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया है उसे वापस लिया जाए साथ ही राज्य के 18 अशासकीय महाविद्यालयों के अनुदान को रोके जाने का फैसला लिया गया है जिसको सरकार तत्काल वापस ले इस दौरान उन्होने जल्द मांगें ना माने जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज