महापौर की अगुवाई में पुष्प वर्षा कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेपाली फार्म क्षेत्र में किया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत
ऋषिकेश- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार में महामंडलेश्वरों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर वार्ता के प्रश्चात आज सुबह कुंभ नगरी हरिद्वार से द्रोण नगरी देहरादून के लिए रवाना हो गए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम की ऋषिकेश विधानसभा संयोजक महापौर अनिता ममगई के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेहद गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान उनपर जबरदस्त पुष्प वर्षा भी की गई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सड़क मार्ग से हरिद्वार से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए रवाना हो गये।नेपाली फार्म में कार्यकर्ताओं के हजूम के बीच उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। 
इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से घंटों पूर्व तड़के से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नेपाली फार्म पर उमड़नी शुरु हो गई थी।इस दौरान पार्टी के तमाम पद्दाधिकारियों और पार्टी के जनप्रतिनिधियों के साथ स्वागत कार्यक्रम की संयोजिका महापौर अनिता ममगाई भी मौके पर डटी रही।इससे पूर्व उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए।राष्ट्रीय अध्यक्ष के वाहनों का काफिला नेपाली फार्म तिराहे पर पहुंचते ही समूचा क्षेत्र भाजपा जिदांबाद और जयश्री राम के गूंजायमान उद्वोषों से गूंज उठा।बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच महापौर ममगाई ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को वाहन पर ही पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया। महापौर अनिता ममगाई ने बताया कि आज राष्ट्रीय अध्यक्ष के देहरादून रवाना होने से पूर्व जिस प्रकार अभूतपूर्व जोश भाजपा कार्यकर्ताओं में देखने को मिला है उससे तय है कि तमाम कार्यकर्ता मिशन 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए कमर कस चुके हैं।उन्होंने कहा कि निश्चित ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड का दौरा मील का पत्थर साबित होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण