प्रदेश उपाध्यक्ष धस्माना ने जारी किए सरकुलर
देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने आंदोलनात्मक कार्यक्रमों के साथ साथ अब अपने संघठन को भी चुस्त दुरुस्त करने के लिए कमर कस ली है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज दिन भर पार्टी कार्यालय में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियाँ से मन्त्रणा की व संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए। देर शाम प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की वे से पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कांग्रेस के सभी जिला महानगर ब्लॉक व नगर कांग्रेस अध्यक्षगणों को सिरक्यूलर के माध्यम से निर्देश जारी किए जिसमें उनसे अपेक्षा की गई है कि वे अपने जिले महानगर ब्लॉक व नगर कार्यकारणी की मासिक बैठक महीने के पहले सप्ताह तक किसी भी दिवस पर आयोजित कर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने व आंदोलनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देने व बैठक की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को तत्काल प्रेषित करने का काम सुनिश्चित करें।
इस संबंध में धस्माना ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि क्योंकि 2020 का अंतिम महीना चल रहा है और आगामी वर्ष चुनावी वर्ष होगा इसलिए अब पार्टी अपनी आंदोलनात्मक गतिविधियों के साथ साथ संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के कार्यक्रम भी आयोजित करने जा रही है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश, उप नेता करन मेहरा व पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे व संघठन का मार्गदर्शन करेंगे। धस्माना ने बताया कि बहुत शीघ्र पार्टी के सभी 26 संगठनात्मक जिलों व सभी 70 विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश पार्टी के द्वारा नियुक्त प्रभारी अपने प्रभार वाले क्षेत्रों में जाएंगे व बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाए इसके लिए काम करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण