स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित निर्माणाधीन हाइटेक शौचालय का महापौर ने किया निरीक्षण
ऋषिकेश – नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने गुरुवार को स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी चौक स्थित निर्माणाधीन हाईटेक शौचालय का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कार्यदायी सुरभि लोक संस्था के निर्माण कार्य पर संतोष जताया। स्वच्छ भारत मिशन एवं 14 वित्त आयोग की मदद एवं शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त धार्मिक एवं पर्यटन नगरी ऋषिकेश में बनवाए जा रहे शौचालयों को लेकर निगम प्रशासन बेहद गंभीर नजर आ रहा है।
महापौर निर्माणाधीन शौचालयों की मॉनिटरिंग स्वयं कर रही है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार की दोपहर नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने स्व इन्द्रमणि बडोनी चौक स्थित हाईटेक शौचालय का निरीक्षण किया।महापौर ने बताया कि तीस वर्षों के मेंटेनेंस एग्रीमेंट के साथ हाईटेक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। मेयर अनिता ममगाई ने जानकारी दी कि अच्छे शौचालय देने का वायदा उन्होंने चुनावी घोषणा पत्र में किया था। योजना को जमीनी धरातल पर लाने के लिए कार्य प्रारंभ हो चुका है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सुंदर साफ और स्वच्छ शौचालयों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही उक्त प्रोजेक्ट को पूर्ण कर लिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण