विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने साहित्यकार मंगलेश डबराल के निधन पर शोक व्यक्त किया
देहरादून–उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने हिंदी साहित्य के जाने-माने साहित्यकार मंगलेश डबराल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अग्रवाल ने कहा कि डबराल का निधन हिंदी साहित्य जगत में अपूरणीय क्षति है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि साहित्यकार मंगलेश डबराल अपनी कविताओं, गद्य और अनुवाद के कारण साहित्य जगत में विशेष पहचान रखते थे।उनके प्रसिद्ध रचनाओं में ‘पहाड़ का लालटेन’,’ घर का रास्ता’ जैसे कहीं साहित्य सम्मिलित थे।श्री अग्रवाल ने कहा कि हिंदी जगत में आज हमने चमकता हुआ सितारा खो दिया। विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों एवं शुभचिंतकों को अपनी संवेदना व्यक्त की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण