जिला अधिकारी ने कोविड-19 से संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
देहरादून– कोविड-19 संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी डाॅ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियो को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत साप्ताहिक बन्दी का कड़ाई से पालन करवाने तथा नगर निगम देहरादून एवं ऋषिकेश सहित समस्त नगर पालिका परिषदों को अपने-अपने क्षेत्रों में निर्धारित साप्ताहिक बन्दी दिवस में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान के साथ ही सेनिटाईजेशन करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत सर्विलांस कार्य के साथ ही व्यापक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ना पहनने व सामाजिक दूरी के मानकों का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड-19 से सम्बन्धित निरंतर विवरण प्राप्त करते हुए आॅनलाईन पोर्टल पर यथासमय अद्यतन करने निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 246 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 24081 हो गयी है, जिनमें कुल 20965 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1998 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 3664 सैम्पल भेजे गये।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण