नव मनोनीत पदाधिकारियों का कैंप कार्यालय में महापौर ने किया अभिनंदन
*भाजपा में भी होता है निष्ठावान कार्यकर्ताओं का सम्मान-अनिता ममगाई*
ऋषिकेश– नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है। पार्टी में अनुशासित रहकर संगठन की रीतियों नीतियों को आगे बढ़ाने वालों को दायित्व सोंप कर आगे बड़ने के लिए प्रोत्साहित करना पार्टी की परम्परा रही है। उक्त विचार महापौर ने अपने कैंप कार्यालय में संगठन द्वारा चुने गए नव मनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में व्यक्त किए।मंगलवार की दोपहर महिला मोर्चा की नव मनोनित जिला उपाध्यक्ष रोमा सहगल एवं जिला मंत्री ममता नेगी ने महापौर अनिता ममगाई के कैंप कार्यालय में आकर उनसे शिष्टाचार की।
महापौर ने दोनों पद्दाधिकारियों बधाई देते हुए माल्यार्पण कर उनका कैंप कार्यालय में स्वागत और अभिनंदन किया।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा करने वाले सदैव सम्मानित होते हैं। पदाधिकारियों का भी कर्तव्य है कि वह तमाम कार्यकर्ताओं के साथ एक मजबूत टीम बनाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि इसका लाभ आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने में पार्टी को मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी द्वारा जिन लोगों को नए दायित्व सौंपा गए हैं वह उन पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे। इस दौरान पार्षद कमलेश जैन ,पंकज शर्मा , प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, राजेश गौतम, राजीव गुप्ता, नवीन नौटियाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज