शहीद राकेश डोभाल के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति पर महापौर ने दी बधाई दी
ऋषिकेश- देवभूमि ऋषिकेश के लााल शहीद राकेश डोभाल के घर रत्न प्राप्ति को लेकर शहरवासियों में हर्ष का माहौल है।महापौर अनिता ममगाई ने भी शहीद के घर किलकारियां गूंजने पर खुशी का इजहार किया है। महापौर गंगा नगर स्थित शहीद के घर पर पहुंची जहां शहीद की मां श्रीमती विमला डोभाल को बधाई दी।
बीएसएफ के शहीद सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल के घर में पुत्ररत्न की प्राप्ति की सूचना के बाद समूची तीर्थ नगरी में हर्ष का माहौल है। शहीद राकेश डोभाल के घर में पुत्र रत्न की सूचना के बाद बधाइयां देने वालों का घर पर तांता लगा हुआ है। इस मौके पर शहीद के घर पहुंची महापौर ने कहा कि शहीद राकेश की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी ।उसके बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा ।उन्होंने निगम की ओर से परिवार को हर संभव मदद देने का आश्वासन भी दिया।गौरतलब है कि करीब एक महीने पहले बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर राकेश डोभाल जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे।विगत 16 नवंबर को उनका पार्थिव शरीर घर पर पहुंचा था। इसी दिन शहीद का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद उमा बृजपाल राणा,सुजीता रावत एवं परिवार के अन्य सदस्य भी मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण