1 जनवरी से उत्तराखंड पुलिस अक्षर नेम प्लेट का इस्तेमाल करने वालों में करेगी कार्यवाही
देहरादून– राज्य भर में 1 जनवरी से पुलिस महकमे द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा जिसमें निजी गाड़ियों में नेम प्लेट लगाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी, पुलिस महकमे ने यह निर्णय लेते हुए सभी जिले की पुलिस को 1 जनवरी से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि राज्य में कई लोग व्यक्तिगत वाहनों में अनाधिकृत तौर पर नेम प्लेट का इस्तेमाल कर रहे है। निदेशक यातायात के मुताबिक की अक्षर नेम प्लेट का इस्तेमाल कर आपराधिक प्रवृत्ति के लोग इसका फायदा उठाते हैं और कई लोगों के अपराधों में इस तरह से संलिप्तता भी पूर्व में पाई गई है।
ऐसे में वाहन चालकों के खिलाफ 1 जनवरी से राज्य स्तरीय अभियान शुरू होगा, यही नहीं निर्धारित सीमा से तेज वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी इस अभियान में कार्रवाई की जाएगी

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात