मुख्यमंत्री के अपर सचिव समेत 4 की कोरोना पोसिटिव आई रिपोर्ट
देहरादून– मुख्यमंत्री कार्यालय में शानिवार को मुख्यमंत्री के अपर सचिव प्रदीप रावत, प्रमुख निजी सचिव केके मदान समेत चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी के बीते रोज सैंपल लिए गए थे। वहीं, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पत्नी व पुत्री के साथ शनिवार शाम डॉक्टर की सलाह पर दून अस्पताल जाकर स्वास्थ्य की जांच कराई। मुख्य सचिव ओमप्रकाश की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में 52 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया। इनमें से शनिवार को चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें मुख्यमंत्री के अपर सचिव, प्रमुख निजी सचिव, एक ड्राइवर और किचन का एक कर्मचारी शामिल हैं। ये सभी होम आइसोलेट हो गए हैं।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी