सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही कांग्रेस ने गन्ना किसानों को लेकर किया हंगामा
देहरादून–उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले ही विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा कांग्रेस के विधायक प्रतीकात्मक रूप से हाथों में गन्ना लेकर विधानसभा पहुंचे इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से विधायकों को विधानसभा के बाहर ही रोक दिया गया इस बीच विधायकों और पुलिस अधिकारियों के बीच जमकर बहस हुई वहीं कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन का कहना है कि सरकार की तरफ से किसानों के मुद्दे पर बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं जबकि धरातल पर किसानों को कोई लाभ नहीं हो रहा है गन्ना किसानों का बकाया भुगतान अब तक नहीं किया गया है इसके साथ ही नए कृषि कानून से किसानों को और भी नुकसान होने वाला है इन सभी विषयों को आज सदन में उठाया जाएगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज