चार दिवसीय शीतकालीन सत्र का हुआ समापन
देहरादून–उत्तराखंड विधानसभा का चार दिवसीय शीतकालीन सत्र आज संपन्न हो गया। सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है। शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट सहित 7 विधेयक पास हुए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने चार दिनों तक चले सत्र के कामकाज की जानकारी देते हुए बताया कि चार दिनों का सत्र काफी कामकाजी रहा। कोरोना महामारी के बीच
सभी विधायकों ने नियमों का पालन किया। बसत्र कुल 19 घंटे 10 मिनट तक चला। जिसमें अनुपुरक बजट पास कराए जाने के साथ ही कुल 485 सवाल उठाए गये जिसका सरकार ने जवाब दिया सदन की कार्यवाही 21 दिसंबर से शुरू हुई थी सदन की कार्यवाही तीन दिनों के लिए तय की गई थी लेकिन विपक्ष की मांग के बाद सदन की कार्यवाही को एक दिन के लिए और बढ़ाया गया जिसमें विपक्ष की ओर से जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया गया।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा