पुलिस द्वारा आयोजित की गई जनजागरूकता चौपाल दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
पुलिस अधीक्षक चमोली यशवंत सिंह चौहान के निर्देशन में जनपद चमोली पुलिस द्वारा ग्राम- पपड़ियाणा, ग्राम-बड़ा गाँव, लामबगड़ गोविंदघाट,ग्राम- बंगथल, ग्राम-ग्वालदम आदि गाँवों में पुलिस चौपाल का आयोजन कर ग्रामवासियों को *कोरोना संक्रमण से बचने हेतु सामाजिक दूरी अपनाने, मास्क पहनने, बार-बार हाथ धोने संबंधी नियमों की जानकारी दी गयी,साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ/कन्या भ्रूण हत्या/ सोशल मीडिया फ्रॉड/एटीएम फ्रॉड/ साईबर अपराध/ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित जानकारी एवं सुझाव/नशे के दुष्प्रभाव एवं नशे से दूर रहने /घरेलू हिंसा/यातायात नियमों का पालन/ महिला एवं बच्चों के विरुद्ध लैगिंग अपराध,मानव तस्करी आदि महत्वपूर्ण जानकारियां* देकर जागरूक किया गया। पुलिस द्वारा उपस्थित सभी ग्रामवासियों को *जागरूकता पम्पलेट एवं मास्क* वितरित किये गए।
पुलिस चौपाल में उक्त सभी गांवों के ग्रामीणों द्वारा भारी संख्या एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया सभी के द्वारा कोरोना नियमों के तहत सामाजिक दूरी का पालन किया गया व मास्क पहने गय।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा