उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की खुली चुनौती पर बोले कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
देहरादून- दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को दी गई बहस की खुली चुनौती मामले में मदन कौशिक ने जवाब दिया है। उनका कहना है कि मनीष सिसोदिया पलायनवादी सोच से प्रेरित है.और राज्य में भी टूरिस्ट पॉलिटिक्स आम आदमी पार्टी शुरू कर रही हैं। चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी कभी पंजाब, यूपी, गुजरात जैसे विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़ती है। जबकि राजनीति में जनता के सुख-दुख में भागिदारी जरूरी होती है। दिल्ली में आप पार्टी की ओर से धरातल पर कोई कार्य नहीं किया है। कोरोना काल में दिल्ली की स्थिति देश के गंभीर राज्यों में से एक रही है.दिल्ली में पर्यावरण की स्थिति काफी खराब है। दिल्ली में सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या लगातार घट रही है। दिल्लीवासियों को 24 घंटों में मात्र तीन से चार घंटे ही बिजली पानी की सुविधा मिल रही है ऐसे में त्रिवेंद्र मॉडल पर सवाल खड़े करना सही नहीं। राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया गया है, रोजगार, शिक्षा, ऊर्जा, पेयजल के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किये गये है उत्तराखंडवासी त्रिवेंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से भी लाभान्वित हो रहे हैं। मनीष सिसोदिया ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को त्रिवेंद्र मॉडल पर बहस की खुली चुनौती दी है। इसके लिए मनीष सिसोदिया देहरादून दौरे पर है जहां उन्होने 4 जनवरी को देहरादून के सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में मदन कौशिक को डिबेट के लिए न्यौता दिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण