भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया नेता प्रतिपक्ष के बयान के ऊपर पलटवार
नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश के उस बयान के बाद सियासत गर्मा गई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि भाजपा के कुछ विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इस पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बिना पायलट के जहाज पर सवार कांग्रेस को भाजपा नहीं, बल्कि अपने कुनबे को लेकर चिंता करनी चाहिए। वजह ये कि कांग्रेस में अभी एक और बगावत के आसार हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगत ने कहा कि कांग्रेस अब अफवाहों की सियासत कर रही है और उसे चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश बगावत की भविष्यवाणी कर रही हैं और दावा कर रहीं कि कई नेता और विधायक उनके संपर्क में हैं। अलबत्ता, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को इसकी भनक तक नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत भी सुनी-सुनाई बातों को लेकर गाल बजा रहे है। उन्हें कभी लोकतंत्र की चिंता है तो कभी बगावत का इंतजार। भगत ने कहा कि कांग्रेस बिना पायलट वाला जहाज लग रहा है। कांग्रेस को भाजपा नहीं अपने कुनबे को लेकर चिंता करने की जरुरत है, क्योंकि कांग्रेस में अभी एक बगावत और होने के आसार हैं।भगत ने यह भी कहा कि कांग्रेस में हताशा और निराशा है। इसी कारण कांग्रेस अब अफवाहों के बूते अपना भविष्य तलाश रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह एकजुट है और प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के चलते जनता एक बार फिर भाजपा को सत्ता सौंप रही है। बेहतर होगा कि कांग्रेस पहले अपने दल में तालमेल रखे और रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाए

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण