मुख्यमंत्री को स्वयं ही नहीं अपने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा-धस्माना
देहरादून: राज्य में ध्वस्त पड़ी स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में कांग्रेस ने एक बार फिर त्रिवेंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला और इस बार कांग्रेस ने हमले में हथियार मुख्यमंत्री के कोरोना संक्रमित होने पर उनके द्वारा सपरिवार राज्य के हस्पताल की जगह दिल्ली एम्स में इलाज करवाये जाने को बड़ा मुद्दा बनाया है। आज कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि हमें बड़ी खुशी है कि मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमण से सपरिवार बाहर आ गए हैं व पूर्ण रूप से स्वास्थ्य हैं किंतु उनके संक्रमित होने व उनके द्वारा पहले दून हस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने व फिर दिल्ली एम्स में शिफ्ट किये जाने से राज्य की पूरी स्वास्थ्य सेवाओं पर ही सवाल खड़ा हो गया है क्योंकि मुख्यमंत्री के चैस्ट इन्फेक्शन का स्तर मात्र 4 था जबकि उसी दून हस्पताल में 11 व 12 स्तर के इंफेक्शन के मरीज भी भर्ती थे और वहीं उनका इलाज भी चल रहा था किंतु राज्य के मुख्यमंत्री ने अन्य किसी मरीज की तो परवाह नहीं की और न उनके बारे में पूछताछ की और स्वयं परिवार सहित इलाज के लिए दिल्ली रवाना हो गए। श्री धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने से यह साबित होता है कि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में ही कोरोना का पूरा इलाज संभव नहीं जिस बात को 16 मार्च 2020 को ही जब मैंने दून हस्पताल पहुंच कर व्यवस्थाओं पर प्रश्न उठाया था व कहा था कि सरकार की कोई तैयारी नहीं है कोरोना से लड़ने की जिस पर मुझे 28 दिन जबरदस्ती क्वेरेन्टीन कर दिया गया था। श्री धस्माना ने कहा कि एक दैनिक समाचार पत्र के 15 पत्रकार व उनके परिवार जन पिछले दो सप्ताह से कोरोना संक्रमित हो रक्खे हैं किंतु उनकी मुख्यमंत्री ने कोई सुध नहीं ली, उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आंदोलनकारी जितेंद्र अंथवाल भी कोरोना संक्रमित हो कर गम्भीर रूप से बीमारी की हालात में दून में ही इलाज करवा रहे हैं किंतु उनकी मुख्यमंत्री या सरकार ने कोई सुध नहीं ली और जब मुख्यमंत्री दून में भर्ती हुए तब भी श्री जितेंद्र अंथवाल वहां भर्ती थे। श्री धस्माना ने कहा कि आज भी राज्य में कोरोना संक्रमण पर सरकार नियंत्रण नहीं कर पा रही और लगातार लोग संक्रमित हो रहे हैं व मर रहे हैं उन्होंने कहा कि संक्रमितों की संख्या 92 हज़ार पार कर गयी है जो चंद दिनों में एक लाख पार कर जाएगी। श्री धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री जो स्वयं स्वास्थ्य मंत्री भी हैं उनको अब तो यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में उनकी सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ