डीजीपी अशोक कुमार ने श्रीनगर गढ़वाल में जनता संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा
श्रीनगर– जनपद चमोली, रुद्रप्रयाग में जनसंवाद कार्यक्रम करने के बाद प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार श्रीनगर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गढ़वाल विवि. के एसीएल हॉल में जनता संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने प्रदेश में बर्ड फ्लू और उसकी निगरानी को लेकर भी बात कही। उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें राज्यमंत्री रेखा आर्य के पत्र की जानकारी नहीं। मगर अगर ऐसा कुछ होता है तो पुलिस इसमें पूरी मदद करेगी। श्रीनगर में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने पार्किंग की समस्या को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि पहाड़ों में नशे का कारोबार भी फल-फूल रहा है। जिससे युवा पीढी बर्बाद हो रही है। लोगों ने पहाड़ों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर भी प्रभावी कदम उठाने की मांग की। साथ ही मामले में ज्वेलर्स एसोसिएशन के लिए नियमावली बनाने की भी मांग उठाई गई। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस को अत्याधुनिक बनाने के लिए वे पूरा प्रयास करेंगे। प्रदेश में नए थाने-चौकियों को भी खोलने की कार्ययोजना बनाई जाएगी। उन्होंने कहा की उनके द्वारा कोशिश की जाएगी कि प्रदेश में नई फायरिंग रेंजों का निर्माण करवाया जाये. उन्होंने कहा दूर-दराज के गावों तक पुलिसकर्मी अपने स्तर से जनसंवाद स्थापित करते हुए जनता की समस्याओं को सुनें। उत्तराखंड में बर्ड फ्लू को रोकने के लिए सरकार ने हिमाचल और हरियाणा से मुर्गों और अंडों के आयात पर रोक लगाने का फैसला लिया है। जिसके लिए राज्यमंत्री रेखा आर्य ने डीजीपी को पत्र लिखा है। जिस पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस इसमें जितनी मदद हो सकती है करेगी। बर्ड फ्लू की रोकथाम के मद्देनजर प्रदेश के पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के कुक्कट ओर अंडों के आयात पर अंतिम आदेशो तक पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। ऐसे में इन पर नज़र बनाये रखने के लिए राज्य मंत्री रेखा आर्य ने डीजीपी अशोक कुमार को खत लिखकर सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण