पुलिस ने नाबालिका के अपरहण के आरोपी को किया गिरफ्तार
चंपावत– बनबसा पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और पोक्सो एक्ट में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अपहृत नाबालिग को भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। चंपावत जनपद के बनबसा थाना पुलिस ने बनबसा निवासी एक नाबालिक के परिजनों ने यूपी के बदायूं के रहने वाले जितेंद्र पर बेटी को शादी का झांसा देकर अपहरण करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। नाबालिग को बरामद करते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज