राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शराब पीने के आरोप में दो कर्मचारियों को किया निलंबित
मुजफ्फरनगर– जिले के बुढ़ाना में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में शराब पीने के आरोप में दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। दोनों कर्मचारियों पर चिकित्सक की अनुपस्थिति में चिकित्सालय में शराब पीने का आरोप है। साथ ही कर्माचरियों का शराब पीकर मरीजों के तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में स्थित राजकीय आयुर्वेदिक औषधि चिकित्सालय में दो कर्मचारियों का शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चिकित्साधिकारी कुलदीप कटारिया की अनुपस्थिति में चिकित्सालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वार्ड बॉय अभिनव कुमार और सफाई कर्मचारी प्रमोद कुमार दोनों अस्पताल के अंदर शराब पीते दिखे। यही नहीं शराब के नशे में इन लोगों द्वारा तीमारदारों के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप है।
मामला संज्ञान में आने पर क्षेत्रीय यूनानी चिकित्साधिकारी आयुष विभाग द्वारा वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए वार्ड बॉय और सफाई कर्मचारी को तत्काल निलम्बित कर दिया गया। इतना ही नहीं क्षेत्रीय यूनानी चिकित्साधिकारी डॉ. इसमपाल सिंह ने तीन अधिकारियों की टीम का गठन कर मामले की जांच के आदेश भी जारी किये हैं।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात