32 वां सड़क सुरक्षा माह का हुआ विधिवत शुभारम्भ
केवल खुराना, पुलिस उपमहानिरीक्षक / निदेशक यातायात, उत्तराखण्ड* के निर्देशन में *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून डॉ0 वाई0एस0 रावत,* द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार *32 वां सड़क सुरक्षा माह-2021* का पुलिस लाइन देहरादून में उदघाटन समारोह का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि *श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड* के द्वारा दीप प्रज्जलित कर विधिवत उदघाटन किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के अभिभाषण में सड़क सुरक्षा माह-2021 में उत्तराखण्ड राज्य के लिए राज्य सड़क सुरक्षा समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही किये जाने हेतु उत्तराखण्ड के सभी जनपदों के पुलिस अधीक्षकों से अपेक्षा की गई । कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें जनपद देहरादून के समस्त थानों की चीता मोबाईल, सीपीयू हॉक यूनिट सहित 50 मोटर साईकिल तथा 02 इण्टरसेप्टर वाहनों की संयुक्त रैली को श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक,उत्तराखण्ड द्वारा प्लैग ऑफ कर रवाना किया गया । उक्त बाईक रैली पुलिस लाइन रेसकोर्स से बल्लुपुर, प्रेमनगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील के उपरान्त पुनः पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में समाप्त की गयी । इस कार्यक्रम के अवसर पर पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ श्रीमती नीरु गर्ग , पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल रेंज तथा डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून व अन्य़ अधीनस्थ पुलिस अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
*32 वां सड़क सुरक्षा माह-2021 के अन्तर्गत जनपद देहरादून पुलिस द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 18/01/2021 से 17/02/2021 की अवधि में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे -*
*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत Online Essay and Slogan प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस की Website- https://dehraduntrafficpolice.uk.gov.in में प्रदर्शित विकल्प Click here to registration पर जाकर दी गयी Guideline के अनुसार अपना पंजीकरण करा सकते हैं । केवल कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना है । पंजीकरण दिनांक 18/01/2021 की रात्रि 24.00 के बाद से प्रारम्भ होगी जो कि दिनांक 23/01/2021 की मध्य रात्रि 24.00 बजे तक ही किया जा सकेगा । पंजीकृत प्रतिभागियों द्वारा स्वयं के लेखबद्ध किये गये निबन्ध एवं स्लोगन को PDF एवं JPEG Format में दिनांक 29/01/2021 की मध्य रात्रि तक देहरादून पुलिस की दी गयी उपरोक्त website पर निर्धारित विकल्प में अपलोड कर सकेंगे ।उक्त प्रतियोगिता में उत्कृष्ट निबन्ध एवं स्लोगन लेखन के नामांकन का चयन गठित समिति द्वारा किया जायेगा । तदोपरान्त सड़क सुरक्षा माह के समापन की तिथि दिनांक 17/02/2021 को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं यथोचित पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा ।*

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज