ढाबों में शराब परोसने का खुलासा, चौकी प्रभारी को किया गया लाइन हाजिर
देहरादून– क्षेत्राधिकारी डालनवाला के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक डालनवाला के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा स्थानीय होटल ढाबों में छापेमारी की गई तो आराघर क्षेत्र के तीन ढाबा मालिकों 1- जगदीश सिंह रावत पुत्र गुलाब सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी बंगाली कोठी चौक मथुरा वाला रोड थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून ( रावत जी मच्छी वाले हरिद्वार रोड देहरादून) 2- मनीष सिंह पुत्र कंवलजीत सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी जी-114 नेहरू कॉलोनी देहरादून ( वीर जी मच्छी वाले हरिद्वार रोड देहरादून) 3- गिरीश रतूड़ी पुत्र स्वर्गीय सीताराम उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम पोसाड़ा हिंडोलाखाल टिहरी गढ़वाल (रतूड़ी मच्छी वाला हरिद्वार रोड आराघर देहरादून) द्वारा अपने-अपने ढाबों में लोगों को शराब पिलाई जा रही थी, जिनके विरुद्ध धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर मौके से गिरफ्तार किया गया। आराघर क्षेत्र में होटल/ढाबों में सार्वजनिक तौर पर शराब पिलाये जाने की घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चौकी प्रभारी आराघर उनि राजेश असवाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया तथा उनके स्थान पर उनि विवेक भंडारी को चौकी प्रभारी आराघर बनाया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण