शिकायतकर्ता के साथ सद्भावपूर्ण व्यवहार पर फोकस- अनिता ममगाई
*नगर निगम के’ जनता दरबार’ में दर्जनों समस्याओं का हुआ निस्तारण*
*जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर की जा रही है मॉनिटरिंग-मेयर*
ऋषिकेश- छोटी सरकार के जनता दरबार में ठंडे मौसम के बावजूद महापौर ने कराया विभिन्न फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण। छोटी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम अंतर्गत नगर निगम महापौर अनिता ममगाई की पहल पर शुरू किए गए जनता दरबार कार्यक्रम के तहत आज वार्ड संख्या 2,3 व 4 में जनता दरबार लगाकर जन समस्याओं का निस्तारण कराया गया। निगम अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में अनेकों समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही कराकर लोगों को राहत पहुंचाई गई।
1इस दौरान फरियादियों ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए मेयर की खुलकर सराहना की। लोगों ने कहा कि महापौर के इस प्रयास से जनशिकायतों के समाधान को बल मिल रहा है। महापौर ने बताया कि शहर के तमाम वार्डो में जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण को लेकर जनता दरबार कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया गया है।ताकि जनसमस्याओं के निदान के लिए जरूरी कदम उठाये जा सके। जनता दरबार में क्षेत्र के सामाजिक लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने बताया जनता दरबार में नगर निगम क्षेत्र में हो रही हर तरह की समस्या के साथ-साथ सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जा रहा है।
कैंप लगाकर विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन और सरकार की अन्य योजनाओं को आम लाभ लोगों तक पहुंचाने का काम भी किया जाएगा। महापौर ममगाई ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर की जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो एवं तमाम विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी संवेदनशील रहे। इसके लिए निर्देशित किया गया है।महापौर ने कहा कि जनता दरबार में आने वाली शिकायतों का समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है। जनसमस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो इसके लिए वह स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रही हैंं।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा