नव मनोनीत पदाधिकारियों का कैंप कार्यालय में मेयर ने किया अभिनंदन
*निष्ठावान कार्यकर्ताओं को सम्मान देना पार्टी की मूल संस्कृति -अनिता ममगाई*
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान देना भाजपा की मूल संस्कृति है। प्रत्येक कार्यकर्ता को उसकी काबिलियत के आधार पर दायित्व दिया जाता है। लिहाजा कार्यकर्ताओं को भी अपनी जिम्मेदारी के निर्वहन के लिए तैयार रहना चाहिए। कहा कि कार्यकर्ता की पहली जिम्मेदारी आम जनता की समस्याओं को निर्वाचित जन प्रतिनिधियों तक बिना भेदभाव पहुंचाना है। आम जनता की समस्याओं का निवारण प्रत्येक कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है।उक्त विचार महापौर ममगाई ने युवा मोर्चा के नव मनोनीत जिला उपाध्यक्ष अक्षय खैरवार एवं युवा मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत हुए विपिन कुकरेती का अपने कैम्प कार्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह में व्यक्त किए।दोनों नव मनोनीत पद्दाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए महापौर ने कहा कि हर पदाधिकारी का दायित्व है कि वे अपनी मजबूत टीम बनाकर पार्टी की नीतियों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी राष्ट्रीय पार्टी है जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी अपनी योग्यता के बूते देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।इस दौरान पार्षद कमलेश जैन, पंकज शर्मा, रोमा सेहगल, पवन शर्मा,राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह,सुजीत यादव,अंकित तोपाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण