कोहरे के कारण जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
कोटद्वार– समूचे प्रदेश में कड़ाके की ठंड लोगों के सब्र का इम्तिहान ले रही है। कड़ाके की ठंड ने ठिठुरन बढ़ा दी है और लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। कोटद्वार में कोहरा रोजाना लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। बीते तीन दिन से पूरा कोटद्वार क्षेत्र कोहरे की आगोश में समाया रहा। क्षेत्र में घना कोहरा छाने के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। नगर में कोहरे के कारण तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरे के कारण आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त रहा। ठंड से बचने के लिए लोग घरों में कैद रहे। सड़कों पर वाहन भी हेड लाइट जलाकर चलने दिखाई दिए। मंगलवार दोपहर के बाद शाम तक धूप रही और शाम होते ही कोहरा फिर छा गया। कोहरे के कारण बच्चों को भी स्कूल जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, हालत यह हैं कि आसमान में छाए घने कोहरे के चलते आसपास कुछ भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। सुबह के समय विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहनों की रफ्तार थम गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण