दो महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ पुलिस ने किया विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज
काशीपुर– विद्युत चोरी के आरोप में पुलिस ने विद्युत विभाग की तहरीर पर शहर की दो महिलाओं समेत 14 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। काशीपुर में बिजली चोरी को रोकने के लिए विद्युत विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। विद्युत विभाग की ओर से किए जा रहे मुकदमों के बावजूद बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है। 9एक बार फिर पुलिस को दी तहरीर में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी शैलेंद्र कुमार सैनी ने काशीपुर की दो महिलाओं समेत कई लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। शैलेंद्र कुमार सैनी ने बताया कि अमरजीत कौर, वीर सिंह, गुरमीत सिंह, परविंदर सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि ये लोग पिछले काफी समय से विद्युत मापक से छेड़छाड़ करते हुए बिजली चोरी किया करते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण