दूध/जूस के डिब्बों के कचरे से बनी बेंच को गाँधी पार्क में किया गया स्थापित
देहरादून– जिन दूध/जूस के डिब्बों को कचरा समझ कर हम कूड़ेदानों में फैंक देते हैं , उन्ही से रीसायकल कर बने बोर्ड्स से वेस्ट वॉरियर्स संस्था ने एक शानदार बेंच को गाँधी पार्क, देहरादून में स्थापित किया है। तो आप भी मानते हैं ना , “कचरा बड़े काम का “, इसी विषय को ध्यान में रखते हुए संस्था ने कचरे के प्रति जन जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। यह नाटक ना केवल जनता ने सराह बल्कि इससे मिली जानकारी को अपने जीवन में उतारने का प्रण भी लिया। संस्था की यह पहल शहर में बढ़ रही गंदिगी को कम करने में एक बड़ा योगदान करेंगी, साथ कि कचरे
में काम करने वाले सफ़ाई साथियों के लिए उचित रोजगार भी बनाएगी। इस बेंच का उद्धघाटन माननीय महापौर सुनील उनियाल गमा ऐवम् विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त द्वारा किया गया।,साथ ही उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम को उचित पहल बताते हुए कहा कि, “हमे गर्व है की इस प्रकार के कार्य से जुड़ने का हमे सौभाग्य प्राप्त हुआ, और इस प्रकार के जगरूकरता अभियानों को हमें और बढ़ावा देने के साथ अपने जीवन में कचरे के प्रति अपनी सोच को बदलना बहुत ही आवशयक हैं।
वेस्ट वारियर्स शहर को साफ़ एवं स्वच्छ बनाने के लिए एक अच्छा कार्य कर रहीं हैं। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कैलाश जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर के सिंह, इसके साथ ही संस्था से अंकिता चमोला साक्षी शर्मा, अमन ग्रोवर, योगेश, नवीन कुमार सडाना , साक्षी सिंह आदि मौजूद रहे !

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण