नाबालिग के अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
श्रीनगर– कीर्तिनगर कोतवाली के अंतर्गत बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की को हरिद्वार के भगवानपुर से खोज निकाला है। नाबालिग के अपहरणकर्ता को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद पुलिस अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुटी हुई है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मामला 24 जनवरी को पंजीकृत किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू की। नाबालिग की तलाश में उसके मोबाइल की लोकेशन और मुखबिर तंत्र का काफी अहम योगदान रहा। जिससे नाबालिग को खोजा गया। साथ ही अपहरणकर्ता भी पुलिस के शिकंजे में आ गया। पुलिस अभियुक्त को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन विभाग के अंतर्गत ईको टूरिज्म के संबंध में उच्च अधिकार प्राप्त समिति की ली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में की धनराशि वितरण
पर्यटन मंत्री ने हॉस्पिटैलिटी स्कूल का निरिक्षण किया
चरस तस्करी मामले का मुख्य सप्लायर चमोली में चढ़ा पौड़ी पुलिस के हत्थे
रात में हुई चोरी का कोटद्वार पुलिस ने चन्द घण्टों में किया सफल खुलासा