सीओ ध्यान सिंह के सेवानिवृत होने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें दी भावभीनी विदाई
चम्पावत–पुलिस कार्यालय में टनकपुर के सीओ अविनाश वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में सीओ ध्यान सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। पुलिसकर्मियों ने सीओ ध्यान सिंह के कार्य व्यवहार की प्रशंसा कर उनके उज्जलव भविष्य की कामना की। वहीं सीओ पद पर उनकी जगह प्रतिसार निरीक्षक अल्मोड़ा के पद से पदोन्नत होकर आए अशोक कुमार परिहार का स्वागत किया गया। इस मौके पर भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, सुन्दर सिंह गनघरिया निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना ईकाई, कोतवाल चम्पावत धीरेन्द्र कुमार, हरपाल सिंह प्रभारी निरीक्षक डीसीआरबी, पीताम्बर भट्ट दलनायक, एसओ लोहाघाट मनीष खत्री, एसओजी प्रभारी वीरेन्द्र सिंह रमोला, दीवान सिंह ग्वाल थानाध्यक्ष तामली, दीवान सिंह जलाल थाना रीठासाहिब, नवल किशोर थाना पाटी, हरीश टम्टा प्रभारी कोतवाली पंचेश्वर, उमराव सिंह वाचक पुलिस अधीक्षक, मीनाक्षी नौटियाल प्रभारी महिला प्रकोष्ठ, दीपा बिष्ट प्रधान लिपिक, इरफान अली प्रभारी आंकिक सहित पुलिस लाइन/पुलिस कार्यालय तथा विभिन्न थानों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण