नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रुड़की– परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत रुड़की में बाइक रैली का आयोजन किया गया। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले विधायक बत्रा ने वहां उपस्थित सभी लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। दरअसल प्रदेशभर में परिवहन विभाग की ओर से सड़क सुरक्षा माह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में रुड़की के आदर्शनगर में बाइक रैली निकाली गई। इस बाइक रैली में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान विधायक प्रदीप बत्रा ने सभी को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान एआरटीओ ज्योति शंकर मिश्रा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मोहम्मद अकरम सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी