युवक का शव पेड़ में लटका मिलने से आस पास फैली सनसनी
देहरादून: राजधानी के बसंत विहार इलाके में चाय बागान में युवक का शव क्षत-विक्षत हालत में पेड़ से लटका मिला है। शव देखकर लोगों में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेस प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवक चार दिन से घर से लापता था। मिली जानकारी के अनुसार बसंत विहार क्षेत्र में चाय बागान में एक 19 साल के लड़के का शव मिला। शव क्षत-विक्षत अवस्था में पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर में चोट के कई निशान हैं। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि युवक पिछले चार दिन से लापता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुरी हालत में पेड़ से लटके हुए युवक के शरीर पर चोट पर कई निशान मिले हैं। पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर भी मान रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक शिमला बाईपास रोड स्थित नयागांव पेलियो का रहने वाला था। उसकी पहचान सुमित कश्यप के रुप में हुई। मामले में थाना बसंत विहार पुलिस सभी तरह के पहलुओं की जांच पड़ताल में जुटी है। शव को पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात